Shreyas Iyer Dance: श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के उभरते स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में श्रेयस ने टीम के लिए 54 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी, जिसके बाद यह मैच टीम ने 3 रनों से जीता। इसी दौरान श्रेयस मैदान पर अपने डांस मूव्स करते नज़र आए, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। लेकिन अब इस बल्लेबाज़ ने खुद इसके पीछे की वज़ह बताई है।

Advertisement

श्रेयस अय्यर ने साथी खिलाड़ी मोहम्मद सिराज से बातचीत करते हुए अपनी हरकत के पीछे का कारण बताया। वह बोले, 'मैं फील्डिंग कर रहा था और वेस्टइंडीज के फैंस उन्हें चिढ़ा रहे थे। वह कह रहे थे कैच छोड़ो, कैच छोड़ो। ऐसे में जब मेरे पास कैच आया तो मैंने उनकी तरह देखकर डांस किया।'

Advertisement

श्रेयस के बयान से साफ है कि उनका रिएक्शन वेस्टइंडीज क्राउड के एक्शन का करारा जवाब था। बता दें कि श्रेयस काफी अच्छे डांसर हैं और वह अपने सोशल मीडिया पर खुद के डांस मूव के वीडियो शेयर करते रहते हैं। श्रेयस अय्यर फैंस के बीच अपने क्रिकेट के लिए ही नहीं बल्कि स्टाइल और डांस के लिए भी काफी पसंद किये जाते हैं।

शॉट बॉल से होती है दिक्कत: गौरतलब है कि जहां श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज टूर की शुरुआत अर्धशतक के साथ की है। वहीं दूसरी तरफ उनकी कमजोरी किसी से छिपी नहीं है। दरअसल बीते समय में श्रेयस को शॉट बॉल के खिलाफ दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जिस वज़ह से अब उनकी टीम में जगह पर भी सवाल उठने शुरू हो चुके हैं।

अजीत अगरकर ने दी थी चेतावनी: हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज़ अजीत अगरकर ने साफ शब्दों में कहा था कि श्रेयस भारतीय टीम में अपनी जगह खो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अब विराट कोहली, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव तीनों ही खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे, जिस वज़ह से सबसे ज्यादा खतरा श्रेयस के स्पॉट पर ही होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार