IPL 2025 के 39वें मुकाबले में Eden Gardens Stadium में Kolkata Knight Riders (KKR) के खिलाफ Gujarat Titans (GT) ने टॉस हारने के बाद शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। शुभमन गिल (Shubman Gill) और साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) की फिफ्टी के दम पर गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए।

Advertisement

गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ओपनिंग करने उतरे। दोनों ने शुरुआत से ही धैर्य और आक्रामकता का अच्छा संतुलन बनाए रखा। पावरप्ले के 6 ओवर में टीम ने बिना विकेट खोए 45 रन बना लिए। शुभमन और साई ने एक-दूसरे का बखूबी साथ निभाया और रन गति को लगातार बनाए रखा।

Advertisement

कप्तान शुभमन गिल ने 11वें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी की। हर्षित राणा (Harshit Rana) के ओवर में उन्होंने चौथी गेंद पर सिंगल लेकर 34 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इसी ओवर में शुभमन और साई सुदर्शन के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हुई।

साई सुदर्शन ने भी 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर 33 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। हालांकि, वे ज्यादा देर टिक नहीं सके और 13वें ओवर में आंद्रे रसेल (Andre Russell) के शिकार बने। सुदर्शन ने 52 रन बनाए।

शुभमन गिल ने अपनी पारी में 55 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्के जड़े। वे 18वें ओवर में वैभव अरोड़ा (Vaibhav Arora) की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रिंकू सिंह के हाथों कैच हो गए। गिल महज 10 रन से शतक से चूक गए और 90 रन बनाकर आउट हुए। 19वें ओवर में राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) भी बिना खाता खोले हर्षित राणा का शिकार बन गए।

आखिरी ओवरों में जोस बटलर (Jos Buttler) ने तेजी से रन बटोरे। बटलर 41 रन बनाकर नाबाद लौटे, वहीं शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने 5 गेंदों पर 11 रन जोड़कर टीम के स्कोर को मजबूत किया।

Advertisement

KKR के गेंदबाज गुजरात के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके। वैभव अरोड़ा, आंद्रे रसेल और हर्षित राणा ने 1-1 विकेट लिया, लेकिन बाकी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार