India vs Afghanistan, 1st ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबल शनिवार (13 जून) को धर्मशाला के हिमाचाल प्रदेश क्रिकेट एसोशिएसन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल औऱ श्रेयस अय्यर के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है।, जिन्होंने 72 पारियों मे यह मुकाम हासिल किया था।
भारत के लिए ओपनिंग करने वाले गिल ने अभी तक वनडे में 61 पारियों में 2953 रन बनाए हैं। वहीं मिडल ऑर्डर में खेलने वाले अय्यर ने 70 पारियों में 2977 रन बनाए हैं। दोनों के पास इस मैच में बतौर भारतीय सबसे तेज 3000 वनडे रन पूरे करने का मौका होगा। गिल को इसके लिए 47 रन और अय्यर को 23 रन की दरकार है।
बता दें कि यह दोनों टीमों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज है। कप्तान गिल शानदार फ़ॉर्म में हैं और उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ हाल में हुए एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा था।
टीमें
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव
Also Read: LIVE Cricket Score
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, एएम गजनफर, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फरीद अहमद मलिक, जिया उर रहमान शरीफी