भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 राउंड में क्वालीफाई कर चुकी है। अब सुपर-8 के मुकाबले वेस्टइंडीज में खेले जाने हैं लेकिन सुपर-8 के मैचों से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट ने युवा शुभमन गिल और आवेश खान को रिलीज़ करने का फैसला किया है। हालांकि, शुभमन को लेकर एक और खबर काफी चली कि शुभमन गिल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है जिसके चलते उन्हें टीम से रिलीज़ कर दिया गया है।

Advertisement

इतना ही नहीं, ये भी बताया गया कि शुभमन ने रोहित से नाराजगी के चलते उन्हें इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया है। शुभमन और रोहित के बीच अनबन की खबरें फैलनी शुरू ही हुई थी कि शुभमन ने इन अफवाहों को उड़ाने वाले लोगों को करारा जवाब देते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों और अटकलों को खत्म करते हुए गिल ने इंस्टाग्राम पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और उनकी बेटी समायरा के साथ एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर पोस्ट की है।

Advertisement

शुभमन ने मीडिया चैनल्स और जर्नलिस्ट पर चुटकी लेते हुए इस फोटो के कैप्शन में लिखा, "सैमी (समायरा) और मैं रोहित शर्मा से अनुशासन की कला सीख रहे हैं।" शुभमन की इस पोस्ट से उनके और रोहित के बीच विवाद की खबरें भी खत्म हो गई हैं और ये भी साफ हो गया है कि उनपर कोई अनुशासन संबंधी कार्रवाई नहीं की गई है। 

Also Read: Live Score

अगर टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के प्रदर्शन की बात करें तो  भारतीय टीम ने अपने शुरुआती तीन मैच जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब भारत को सुपर-8 में अपना पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ, 22 जून को दूसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ और 24 जून को तीसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। भारतीय टीम का इन तीन मैचों में प्रदर्शन उनके सेमीफाइनल की राह तय करेगा। ऐसे में रोहित शर्मा की टीम सुपर-8 में किसी भी टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार