Shubman Gill Record: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के स्टार बल्लेबाज़ और कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) शुक्रवार, 30 मई को आईपीएल 2025 (IPL 2025) के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने बैट से धमाल मचाकर एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को पछाड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, शुभमन गिल के नाम आईपीएल के प्लेऑफ मैचों में 10 इनिंग में 474 रन दर्ज हैं। यहां से अगर वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में अर्धशतकीय पारी खेलते हैं तो ऐसे में वो महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल प्लेऑफ मैचों में सुरेश रैना के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Advertisement

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में प्लेऑफ मैचों में कुल 23 इनिंग खेली जिसके दौरान उनके बैट से 523 रन निकले। बात करें अगर सुरेश रैना की तो उनके नाम प्लेऑफ मैचों की 24 इनिंग 714 रन दर्ज हैं।

बात करें अगर आईपीएल 2025 में शुभमन गिल के प्रदर्शन की तो उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 14 मैच खेलते हुए गुजरात टाइटंस के लिए 6 अर्धशतक ठोकते हुए लगभग 54 की औसत और 156 की स्ट्राइक रेट से 649 रन बनाए हैं। वो GT के लिए सीजन में साईं सुदर्शन (14 मैचों में 679 रन) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इतना ही नहीं, बतौर कैप्टन भी उन्होंने गज़ब काम किया और GT को लीग स्टेज में 14 मैचों में 9 जीत दिलवाते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करवाया। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि गिल की कैप्टेंसी में गुजरात की टीम आईपीएल 2025 में चैंपियन का टाइटल जीत पाती हैं या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार