Shubman Gill Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT vs RCB) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में GT के कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) एक बेहद ही खास सेंचुरी पूरी कर सकते हैं।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि 26 साल के शुभमन गिल साल 2022 से ही गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं और अब तक उनके लिए 67 आईपीएल मैचों में 46.31 की औसत और लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से 2,779 रन बना चुके हैं। खास बात ये है कि इस दौरान उन्होंने 97 छक्के लगाए।
यानी आज शुभमन गिल RCB के सामने GT के होम ग्राउंड पर अपनी इनिंग में तीन छक्के जड़ देते हैं तो वो IPL में गुजरात टाइटंस के लिए छ्क्कों की सेंचुरी करने वाले पहले और एकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो ये कारनामा कर पाते हैं या नहीं।
गुजरात टाइटंस के लिए IPL में सर्वाधिक छक्के
- शुभमन गिल - 67 मैचों में 97 छक्के
- साईं सुदर्शन - 48 मैचों में 69 छक्के
- डेविड मिलर - 41 मैचों में 44 छक्के
- जोस बटलर - 22 मैचों में 35 छक्के
- राहुल तेवतिया - 67 मैचों में 29 छक्के
बात करें अगर IPL 2026 के करंट सीजन में शुभमन गिल के परफॉर्मेंस की तो वो गुजरात टाइटंस के लिए 7 मैचों में 47.14 की औसत और 148.64 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 30 चौके और 14 छक्के ठोके, वहीं 3 हाफ सेंचुरी लगाई।
ये भी जान लीजिए कि 26 साल के शुभमन कुल 125 आईपीएल मैचों का अनुभव रखते हैं जिसमें उनके नाम लगभग 40 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 4,196 रन दर्ज हैं। वो इस टूर्नामेंट में 4 सेंचुरी और 29 हाफ सेंचुरी बना चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
गुजरात टाइटंस की पूरी स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न।