IPL 2026, Rajasthan Royals vs Gujarat Titans: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार (9 मई) को खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की दमदार पारियों की बदौलत 229 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की पूरी टीम राशिद खान की घातक गेंदबाजी के चलते 16.3 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। 

Advertisement

आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 66 गेंदों में 118 रन जोड़ दिए।

Advertisement

साईं सुदर्शन ने तेज अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 55 रन बनाए। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने एक छोर संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की और 44 गेंदों में 84 रन की दमदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

मध्य और आखिरी ओवरों में वाशिंगटन सुंदर ने भी तेजी से रन बटोरे। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए और टीम के स्कोर को 20 ओवर में 229 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी में बृजेश शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं रविंद्र जडेजा और यश पुंजा को 1-1 सफलता मिली।

230 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 16 गेंदों में 36 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसके बाद यशस्वी जायसवाल 3 रन और शिमरोन हेटमायर 6 रन बनाकर जल्दी ही पवेलियन लौट गए।

Advertisement

मध्य ओवरों में ध्रुव जुरेल ने 10 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि रविंद्र जडेजा ने 25 गेंदों में 38 रन की पारी खेली। हालांकि दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और राजस्थान की टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी। कुल मिलाकर राजस्थान रॉयल्स के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और पूरी टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। इस तरह गुजरात टाइटंस ने 77 रन से एकतरफा जीत दर्ज की।

गुजरात टाइटंस के लिए गेंदबाजी में राशिद खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए। वहीं जेसन होल्डर ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कगिसो रबाडा ने 2 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने 14 अंकों के साथ प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और टीम अंकतालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार