Shubman Gill Catch Controversy: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC 2023 Final) के चौथे दिन भारतीय टीम ने खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 164 रन बनाए। यहां से अब भारतीय टीम को WTC फाइनल जीतने के लिए मुकाबले के आखिरी दिन 280 रन बनाने होंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया को विपक्षी टीम के 7 विकेट हासिल करने हैं। हालांकि इसी बीच शुभमन गिल के कैच पर काफी विवाद हुआ है।

Advertisement

जी हां, सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि शुभमन गिल आउट थे या नहीं? कैमरून ग्रीन का कैच साफ था या नहीं? दुनियाभर के दिग्गज इस पर अपना बयान रख रहे हैं। इसी बीच अब आईसीसी ने भी शुभमन गिल को आउट दिये जाने का कारण बताया है। आईसीसी ने अपने बयान में यह बताया है कि आखिर क्यों शुभमन गिल को सॉफ्ट सिग्नल नियम का फायदा नहीं मिला।

Advertisement

आईसीसी ने कहा, 'सॉफ्ट सिग्नल नियम को जून की शुरुआत से ही हटा दिया गया है। यानी जून 2023 के बाद से यह नियम किसी भी टेस्ट मैच में लागू नहीं होगा। यही वजह है इस मैच में गिल को सॉफ्ट सिग्नल नियम का फायदा नहीं मिला।' बता दें कि सॉफ्ट सिग्नल नियम के तहत अगर कोई संदिग्ध फैसला थर्ड अंपायर के पास पहुंचता था और थर्ड अंपायर कंफ्यूज होते थे तो ऐसे में फील्ड अंपायर का फैसला ही आखिरी फैसला माना जाता था।

बता दें कि भारतीय फैंस शुभमन गिल को विवादित तरीके से आउट दिये जाने से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। थर्ड अंपायर का फैसला जब सामने आया था तब भी ओवल के ग्राउंड पर चीटर-चीटर के नारे लगे थे। इतना ही नहीं भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी जैसे वीरेंद्र सहवाग, रवि शास्त्री और वसीम जाफर ने भी थर्ड अंपायर के फैसले की निंदा की है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार