IND vs NZ 3rd T20I Shubman Gill Scored Century: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में भारतीय बल्लेबाज़ों ने जमकर तबाही मचाई और 20 ओवरों में स्कोरबोर्ड पर 234 रन टांग दिए। भारत को इस पहाड़नुमा स्कोर तक पहुंचाने में शुभमन गिल ने अहम भूमिका निभाई। शुभमन ने इस मैच में कीवी गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और अपना पहला टी-20 शतक जड़ दिया।

Advertisement

अपने तूफानी शतक के दौरान गिल ने किसी भी कीवी गेंदबाज़ पर रहम नहीं दिखाया और 63 गेंदों में 126 रनों की पारी खेल डाली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। गिल ये पारी खेलने के बाद अंत तक नाबाद रहे और 20 ओवर के बाद कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर गए। हालांकि, जब शुभमन ने अपना शतक पूरा किया तो उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था।

Advertisement

शुभमन ने जैसे ही अपना शतक पूरा किया तो उन्होंने ऐसी दहाड़ लगाकर अपना शतक सेलिब्रेट किया जैसे मानो उन्होंने पूरी दुनिया जीत ली। उनका ये सेलिब्रेशन देखकर पूरा स्टेडियम झूम उठा और दर्शकों ने भी इस युवा खिलाड़ी को सलाम किया। इसके बाद माहौल को और खुशनुमा बनाते हुए गिल ने अपना हेल्मेट उतारकर अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में इस शतक को सेलिब्रेट किया। उनका ये सेलिब्रेशन देखकर फैंस को युवा विराट कोहली की भी याद आ गई। उनके इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारत द्वारा दिए गए 235 रनों के लक्ष्य को न्यूज़ीलैंड ने पावरप्ले में ही अपने लिए नामुमकिन बना लिया। भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले पांच ओवर में ही कीवी टीम के पांच विकेट चटकाकर उन्हें मैच से बाहर कर दिया। जिस मुकाम पर ये मैच है भारत के लिए सीरीज जीत सिर्फ एक औपचारिकता हैै और वो औपचारिकता कभी भी पूरी हो सकती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार