Shubman Gill Record: आईपीएल में भारत के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा कारनामा करते हुए गुजरात टाइटंस के लिए 100 छक्के पूरे कर लिए और इतिहास रच दिया। गिल ने RCB के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करते हुए यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार (30 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने एक और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए छक्कों का शतक पूरा कर इतिहास रच दिया।

Advertisement

इस मैच में गिल को 100 छक्कों का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 3 छक्कों की जरूरत थी और उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाते हुए यह कारनामा जल्दी पूरा कर लिया। गिल ने पहले ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर एक छक्का जड़ा, फिर दूसरे ओवर में जोश हेजलवुड को निशाना बनाते हुए 2 छक्के ठोके और अपना 100वां छक्का पूरा किया। आपको बता दें गिल ने हेजलवुड के इस ओवर में 3 चौके और 2 छक्के जड़कर कुल 24 रन बटोरे थे।

वहीं गिल ने इस मुकाबले में सिर्फ 18 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेली और टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इस उपलब्धि के साथ वह गुजरात टाइटंस के लिए 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके बाद इस मामले साईं सुदर्शन दूसरे नंबर पर हैं, जिनके नाम 69 छक्के हैं।

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

  1. शुभमन गिल – 100 छक्के
  2. साई सुदर्शन – 69 छक्के
  3. डेविड मिलर – 44 छक्के
  4. जोस बटलर – 39 छक्के
  5. हार्दिक पांड्या – 27 छक्के
Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो RCB की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन पर सिमट गई। टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल (40 रन) और विराट कोहली (28 रन) ने कुछ योगदान दिया। गुजरात टाइटंस के लिए अरशद खान ने 3 विकेट झटके, जबकि जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार