Shubman Gill 100 International Six: भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ चन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में छक्का जड़का अपना अर्धशतक पूरा किया। मेहदी हसन मिराज द्वारा डाले गए पारी के 30वें ओवर में उन्होंने दो छक्के जड़े।  इसके साथ ही 25 साल के गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए और कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

सचिन तेंदुलकर की लिस्ट में शामिल 

Advertisement

गिल 25 साल की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (125 छक्के) पहले नंबर पर हैं औऱ उसके बाद ऋषभ पंत (118 छ्क्के) और सुरेश रैना (112 छ्क्के) का नाम शुमार है। 

सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 100 छ्क्के पूरे करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सुरेश रैना को पछाड़कर गिल तीसरे नंबर पर आ गए हैं। गिल ने 25 साल 13 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है, जबकि रैना ने 25 साल 77 दिन की उम्र में किया था। इस मामले में ऋषभ पंत (24 साल 271 दिन) पहले और सचिन तेंदुलकर (25 साल) दूसरे नंबर पर हैं।

कोहली-गावस्कर की बराबरी

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान दूसरा छक्का जड़कर गिल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से 16वें नंबर पर आ गए हैं। उनका इस फॉर्मेट में यह 26वां छ्क्का था और उन्होंने विराट कोहली (26 छक्के) और सुनील गावस्कर (26) जैसे दिग्गजों की बराबरी की। 

बता दें कि गिल इस मुकाबले की पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए थे। वह मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा 50 पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनका यह पांचवां पचास प्लस स्कोर है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार