India vs England 2nd Test: भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार (3 जुलाई) को एतेहासिक पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गिल ने 387 गेंदों में 269 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली, जिसमें 30 चौके और 3 छक्के जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने एक गजब रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

गिल दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट औऱ वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा है। उनसे पहले क्रिस गेल और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज ही यह कारनामा कर पाए थे। 

Advertisement

मौजूदा सीरीज में गिल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और उन्होंने दूसरे ही टेस्ट मैच के दौरान 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया। इस सीरीज के दो टेस्ट की तीन पारियों में 77.5 की औसत से 424 रन बना लिए हैं। लीड्स में हुए पहले मुकाबले में गिल ने शतक जड़ा था। 

गौरतलब है कि पहली पारी में भारत के विशाल स्कोर के जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी भी भारत से 510 रन पीछे है। दिन के अंत पर हैरी ब्रूक 30 रन और जो रूट 18 रन बनाकर नाबाद रहे। 

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 587 रन बनाए, जो इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत का एक पारी में चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। गिल के अलावा रविंद्र जडेजा ने 89 रन और यशस्वी जायसवाल ने 87 रन की पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में शोएब बशीर ने 3 विकेट, क्रिस वोक्स और जोश टंग ने 2-2 विकेट, कप्तान बेन स्टोक्स और जो रूट ने 1-1 विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार