13 जनवरी। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कमाल का परफॉर्मेंस कर भारतीय टीम में शामिल होने वाले युवा शुभमन गिल काफी खुश हैं। शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

शुभमन गिल भारतीय टीम में शामिल होने से काफी खुश हैं और कहा है कि वो किसी भी तरह से न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा परफॉर्मेंस करने की कोशिश करेंगे।

Advertisement

शुभमन गिल ने कहा कि उनके पास वर्ल्ड कप की टीम में शामिल होने का अच्छा मौका होगा। यदि वो न्यूजीलैंड के दौरे पर अच्छा परफॉर्मेंस कर पाए तो उनका पास वर्ल्ड कप की टीम में शामिल होने का मौका होगा। 

फर्स्ट क्वलास क्रिकेट में शुभमन गिल ने 9 मैच में 1089 रन बनाए हैं तो वहीं दूसरी ओर 36 लिस्ट ए मैच में 1529 रन बनाए हैं। भारतीय टीम में शामिल होने पर शुभमन गिल ने कहा कि जब उनका नाम केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर आया तो वो कुछ देर के लिए सरप्राइज हो गए । शुभमन गिल ने कहा कि यह खबर आते ही मैं थोड़ी देर के लिए सन्न रह गया था।

टीम में चयन को लेकर खबर आते ही मैं काफी सरप्राइज था ऐसे में मैं सबसे पहले अपने पिता जी के पास गया जिसके बाद उन्होंने इस खबर को इंटरनेट पर देखा। हमारा परिवार इस खबर से काफी खुश है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार