SLC-XI vs IND Warm-Up Match: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपनी फिटनेस को लेकर अच्छी खबर दी है। श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ खेले गए तीन दिवसीय वार्म-अप मुकाबले के आखिरी दिन गिल बल्लेबाजी के लिए उतरे और पूरी तरह सहज नजर आए।

Advertisement

दरअसल, अभ्यास सत्र के दौरान गिल के दाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी। इसी वजह से वह वार्म-अप मुकाबले के पहले दिन मैदान पर कप्तानी करते हुए नजर नहीं आए और केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली। दूसरे दिन भारत की पहली पारी में भी गिल ने बल्लेबाजी नहीं की थी।

हालांकि, आखिरी दिन भारतीय कप्तान ने मैदान पर वापसी की और यशस्वी जायसवाल के साथ भारत की दूसरी पारी की शुरुआत की। गिल ने क्रीज पर आते ही अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी की और कुछ शानदार ट्रेडमार्क ड्राइव लगाकर साफ कर दिया कि चोट का उनकी बल्लेबाजी पर कोई खास असर नहीं है।

पारी के तीसरे ओवर में ही गिल ने दो शानदार ड्राइव लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। इसके अलावा भी उन्होंने कई आकर्षक शॉट खेले और पांच और चौके अपनी पारी में जोड़े। गिल ने 54 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बनाए। गिल की इस पारी से भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले काफी राहत मिली होगी।

VIDEO:

मैच की बात करें तो श्रीलंका क्रिकेट XI ने रविवार (9 अगस्त) को तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी 6 विकेट खोकर 200 रन पर घोषित की और भारत के सामने जीत के लिए 207 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन की शतकीय साझेदारी की। यशस्वी 46 गेंदों में 61 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं आखिरी में मोहम्मद सिराज ने 15 गेंदों में नाबाद 32 रन की तूफानी कैमियो पारी खेलकर भारत को लक्ष्य के पार पहुंचा दिया। भारत ने 207 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए यह रोमांचक मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार