भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल एक बार फिर से लाइमलाइट में आ चुके हैं और इसके पीछे की वजह हैं बॉलीवुड की एक्ट्रेस सारा अली खान। पिछले काफी दिनों से शुभमन और सारा के रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में कई तरह की बातें चल रही थी लेकिन अब शुभमन ने एक चैट शो में अपने इस रिलेशनशिप पर कुछ ऐसा बोला है जिसने ये संकेत दिया है कि शायद ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Advertisement

इन दोनों को अक्सर कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है जिसके बाद से ही फैंस ने इन दोनों को लेकर अटकलें शुरू की थी। अब एक पंजाबी चैट शो के दौरान शुभमन गिल ने सारा अली खान के साथ अफेयर की खबरों पर रिएक्ट किया है। ज़ी पंजाबी के पॉपुलर पंजाबी चैट शो 'दिल दीयां गल्लां' में सोनम बाजवा ने शुभमन से पूछा, 'बॉलीवुड की सबसे फिट फीमेल एक्ट्रेस कौन है?'

Advertisement

इस सवाल के जवाब में शुभमन ने तुरंत सारा अली खान का नाम लिया। इसके बाद सोनम बाजवा ने एक लेवेल आगे का सवाल पूछा जहां शुभमन गिल फंस गए। सोनम ने पूछा, 'क्या वो सारा को डेट कर रहे हैं?' इस सवाल के जवाब में शुभमन ने कहा, 'शायद हां, शायद ना।'

शुभमन के इस जवाब को सुनकर सोनम ने उनसे कहा, 'सारा का सारा सच बताइए, प्लीज़।' तब शुभमन के चेहरे पर शर्म साफ देखी जा सकती थी और उन्होंने शर्म से कहा, 'सारा दा सारा सच बोल दिया।'

शुभमन गिल के इस इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि सारा और शुभमन को अक्सर साथ में कई बार स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में इन दोनों का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सारा और शुभमन को एक रेस्टोरेंट में साथ देखा गया था और उसके बाद एक फ्लाइट में भी इन दोनों को साथ देखा गया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार