भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए सोमवार (1 नवंबर) को टीम इंडिया की घोषणा कर दी। जिसमें युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को पहली बार भारत की टी-20 टीम में शामिल किया गया है। सिलेक्शन के अगले ही दिन मंगलवार (2 नवंबर) को गिल ने अपना पहली टी-20 शतक जड़ दिया है। 

Advertisement

ईडन गार्डन्स में कर्नाटक के खिलाफ सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गिल ने 229.09 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 126 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने 11 चौके (44 रन) औऱ 9 छक्के (54) जड़े, यानी अपनी पारी के 98 रन उन्होंने 20 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों से ही बना डाले। 

Advertisement

जिस समय गिल बल्लेबाजी करने आए तब पंजाब का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 10 रन था। लेकिन इसके बाद गिल ने अनमोलप्रीक सिंह (59) रन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 151 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की औऱ सनवीर सिंह के साथ 45 रन जोड़े। गिल की इस पारी की बदौलत पंजाब की टीम ने खराब शुरूआत के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। 

गिल ने पंजाब के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्डज प्रभसिमरन सिंह के नाम था, जिन्होंने 2021 में गोवा के खिलाफ नाबाद 119 रन की पारी खेली थी। 

सयैद मुश्ताक अली के मौजूदा सीजन में गिल ने 5 मैच खेले हैं औऱ 53.75 की औसत से 215 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार