आईपीएल 2023 के 23वें मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 177 रन लगाए और राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य रखा। गुजरात के लिए इस मैच में डेविड मिलर ने 46 जबकि शुभमन गिल ने 45 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए फॉर्म में लौटने के संकेत दिए।

Advertisement

पांड्या ने आउट होने से पहले 19 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाए। इस दौरान तीसरे विकेट के लिए शुभमन और पांड्या के बीच जो 59 रनों की साझेदारी हुई उसी ने गुजरात के रनरेट को बढ़ाने का काम किया। अपनी इस साझेदारी के दौरान इन दोनों ने राजस्थान के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जमकर कुटाई की।

Advertisement

अश्विन जब अपना दूसरा ओवर करने के लिए आए तो इन दोनों बल्लेबाजों ने उनका बिल्कुल भी लिहाज नहीं किया और चौके-छक्कों की बारिश करते हुए एक ही ओवर में 17 रन लूट लिए। इस ओवर में कुटाई की शुरुआत शुभमन गिल ने की जब उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर आगे निकलकर कवर्स के ऊपर से चौका जड़ दिया जबकि चौथी गेंद पर हार्दिक ने चौका जड़कर शुभमन को आखिरी गेंद पर स्ट्राइक दे दी और इसके बाद आखिरी गेंद पर शुभमन ने आगे बढ़कर एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया।

अश्विन के इस ओवर से ही गुजरात ने वो गति हासिल की जिसकी उन्हें जरूरत थी। इन दोनों की मार से अश्विन वापसी नहीं कर पाए और अपने कोटे के चार ओवरों में 37 रन लुटाने के बाद एक भी विकेट नहीं ले पाए। हालांकि, बाकी गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और आखिरी ओवरों में राजस्थान की मैच में वापसी करवा दी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान के बल्लेबाज इस लक्ष्य को चेज़ कर पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार