Shubman Gill Six against Tim Southee: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Test) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को पहली इनिंग में सिर्फ 156  रनों पर ऑल आउट कर दिया। इसी के साथ उन्होंने मेजबानों पर पहली इनिंग के बाद 103 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली।

Advertisement

दूसरे दिन जब शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी मैदान पर उतरी तो दोनों से बड़ी पारियों की उम्मीद थी और दोनों अच्छी लय में भी नजर आ रहे थे। शुभमन गिल ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर टिम साउदी को जो छक्का लगाया वो तो ये दर्शा रहा था कि शुभमन गिल आज बड़ी पारी खेलकर ही मानेंगे लेकिन वो सिर्फ 30 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

हालांकि, शुभमन का ये छक्का उनकी पारी का हाइलाइट रहा। टिम साउथी ने ऑफ स्टंप के बाहर एक फुल डिलीवरी फेंकी और दाएं हाथ के बल्लेबाज ने क्रीज़ से बाहर निकलकर गेंद को लॉन्ग-ऑफ पर छक्के के लिए भेज दिया। गिल ने ये छक्का मारकर साउदी को ये एहसास दिलाया कि वो कैसे उन्हें एक स्पिनर की तरह खेल रहे हैं।

हालांकि, गिल मिचेल सैंटनर के जाल में फंसकर 72 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए। पुणे टेस्ट के दूसरे दिन बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों पर कहर बनकर बरसे। उन्होंने महज़ 19.3 ओवर में 53 रन देकर 7 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी और शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। गौरतलब है कि ये सेंटनर का टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार