भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill Century) ने सोमवार (22 अगस्त) को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। गिल ने 97 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 130 रनों की पारी खेली। गिल के सिर्फ 82 गेंदों में अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक पूरा किया। 

Advertisement

तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Advertisement

गिल ने बतौर भारतीय बल्लेबाज जिम्बाब्वे में सबसे बड़ी व्यक्तिगत वनडे पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावयो में नाबाद 127 रनों की पारी खेली थी।  

रोहित शर्मा को भी थोड़ा पीछे

गिल बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे कम उम्र विदेशी सरजमीं पर वनडे शतक जड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 22 साल 348 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। गिल ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 23 साल 28 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे में ही वनडे शतक जड़ा था। 

इस लिस्ट में पहले स्थान पर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 22 साल 41 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया में वनडे शतक जड़ा था और दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में 22 साल 315 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार