भारत के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज से बाहर हो गए हैं। गिल को आंतरिक चोट चोट लगी है, जिसे ठीक होने में लंबा समय लगेगा। जिसके चलते उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर कर दिया गया है।
Advertisement
खबरों के अनुसार गिल को काफ इंजरी हुई है, जो हैम्स्ट्रिंग भी हो सकती है। यह भी साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें यह चोट कब लगी। गिल के बाहर होने के बाद बैकअप ओपनर के तौर पर टीम के साथ केएल राहुल और मयंक अग्रवाल मौजूद हैं। जबकि उनके रिप्लेसमेंट के रूप में पृथ्वी शॉ और देवदत्त पड्डिकल को इंग्लैंड भेजा जा सकता है।
Advertisement
गिल हाल ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। इस बड़े मुकाबले में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।