22 जनवरी,(CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने गए 19 साल के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल सोमवार को न्यूजीलैंड पहुंच गए। जहां उन्होंने मंगलवार को नेट्स में जमकर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की।

Advertisement

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में शामिल हुए शुभमन गिल ने नेट्स में अच्छे-अच्छे शॉट्स खेले। गिल के पास न्यूजीलैंड की पिचों पर खेलने का अनुभव है। वह एक साल पहले यहां खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। भारत को चैंपियन बनाने में उन्होंने अहम किरदार निभाया था। 

Advertisement

शुभमन ने इस साल रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए खेलते हुए 10 पारियों में 98.75 की औसत से 790 रन बनाए। जिसमें दो शतक शामिल हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 268 रन रहा। वह पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे पर गई इंडिया ए टीम का भी हिस्सा थे। 

गौरतलब है कि पहले शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी गई भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। केएल राहुल के बैन होने के बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार