वेस्टइंडीज दौरे पर फ्लॉप साबित हो रहे युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने नेपाल के खिलाफ एशिया कप मुकाबले में अर्द्धशतकीय पारी खेलकर अपनी खोई हुई लय हासिल कर ली है और आईसीसी रैंकिंग्स में भी उनको इसका ईनाम मिला है। आईसीसी द्वारा जारी की गई पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल ने लंबी छलांग लगाई है। शुभमन गिल फिलहाल 750 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

अब शुभमन गिल से आगे सिर्फ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और रासी वैन डेर डूसेन हैं। बाबर आजम इस समय 882 रेटिंग अंकों के साथ नंबर वन पर बने हुए हैं जबकि डूसेन 777 अंकों के साथ नंबर दो पर काबिज हैं ऐसे में अगर शुभमन ने नेपाल के खिलाफ जो फॉर्म दिखाया था वो बाकी बचे एशिया कप मुकाबलों में भी जारी रहता है तो वो नंबर दो पर तो आसानी से पहुंच जाएंगे और फिर बाबर आजम भी उनसे ज्यादा दूर नहीं होंगे।

Advertisement

बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में शुभमन के बाद चौथे नंबर पर पाकिस्तान के इमाम उल हक हैं। इमाम के इस समय 732 रेटिंग अंक हैं और वो भी चाहेंगे कि एशिया कप में बड़ी पारियां खेलकर वापस से टॉप-3 में एंट्री करें। पांचवें स्थान पर आयरलैंड के युवा खिलाड़ी हैरी टेक्टर हैं जिनके 726 रेटिंग पॉइंट्स हैं और डेविड वॉर्नर भी संयुक्त रूप से टेक्टर के साथ ही हैं।

Also Read: Live Score

टीम इंडिया के विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा की जोड़ी क्रमश: 10वें और 11वें स्थान पर है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2023 में बारिश से प्रभावित मुकाबले में कोहली बल्ले से असफल रहे और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि नेपाल के खिलाफ जीत में रोहित शर्मा ने 59 गेंदों में 74 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार