सोशल मीडिया पर आए दिन यूजर्स द्वारा मीम्स की बारिश होती है। क्रिकेटर्स भी इससे अछूते नहीं हैं। वैसे तो ज्यादातर मौकों पर खिलाड़ी खुदपर बन रहे मीम्स पर कम ही रिएक्ट करते हैं लेकिन इस बीच टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल ने खुदपर बने मीम पर रिएक्ट किया है। 

Advertisement

शुभमन गिल ने रिएक्शन देकर खुदपर मीम बनाने वाले यूजर का दिन भी बना दिया है। यूजर ने शुभमन गिल के नाम से पैरोडी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मीम शेयर करते हुए लिखा था,'पोपा का पहला शतक कब आएगा?' इस पोस्ट पर शुभमन गिल ने रिएक्ट करते हुए लिखा, 'बहुत जल्द पोपा।'

Advertisement

शुभमन गिल से रिएक्शन पाने के बाद वह मीम क्रिएटर काफी खुश है और उसने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई स्टोरी शेयर करते हुए अपनी खुशी जताई है। बता दें कि चोटिल हो जाने के चलते शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। इससे पहले शुभमन गिल WTC फाइनल में खेलते हुए नजर आए थे।

शुभमन गिल आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों में शिरकत करेंगे जो UAE में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कोशिश होगी कि इस दौरान लय हासिल करके दोबारा टीम इंडिया में जगह बनाई जाए। वहीं अगर भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया 5 टेस्ट मैचों की सरीज में 1-0 से आगे चल रही है। तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार