Shubman Gill Record: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबले (IND Vs AFG One-off Test) में रविवार, 07 जून को खेल के दूसरे दिन 177 गेंदों पर 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 126 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर आउट हुए। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में एंट्री मारकर कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara) और स्टीव स्मिथ (Steve Smith) जैसे दिग्गजों को पछाड़ दिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 26 साल के शुभमन गिल अब सर्वाधिक औसत के साथ टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बतौर कैप्टन कम से कम 1000 प्लस रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भारत की कैप्टेंसी करते हुए 82.80 की औसत से 1,076 रन पूरे कर लिए हैं और ऐसा करके उन्होंने कुमार संगाकारा और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गजों को पछाड़ा है।

Advertisement

ध्यान दें कि इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में शुभमन गिल से ऊपर सिर्फ और सिर्फ महान डॉन ब्रैडमैन ही मौजूद हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कैप्टेंसी करते हुए टेस्ट में 101.5 की औसत से 3,147 रन बनाए हैं।

टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत (कम से कम 1000+ रन)

  • 101.5 – डॉन ब्रैडमैन (3147 रन)
  • 82.8 – शुभमन गिल (1076* रन)
  • 69.6 – कुमार संगाकारा (1601 रन)
  • 68.1 – स्टीव स्मिथ (4425 रन)
  • 59.1 – महेला जयवर्धने (3665 रन)

बात करें अगर भारत-अफगानिस्तान टेस्ट की तो खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम अपनी पहली इनिंग में 110 ओवर खेलकर 6 विकेट के नुकसान पर 475 रन बना चुकी है। मैदान पर वाशिंगटन सुंदर और मानव सुथार की जोड़ी मौजूद है। देखें लाइव स्कोर कार्ड

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार