12 फरवरी,नई दिल्ली। पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मयंक अग्रवाल के साथ शुभमन गिल को ओपनिंग करने का मौका मिलना चाहिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज 5-0 से जीतने के बाद वनडे में भारत को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद अब दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। 

Advertisement

टेस्ट टीम के ओपनर रोहित शर्म चोटिल होने के काऱण टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं और केएल राहुल को इस फॉर्मेट के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। जिसका मतलब है कि शुभमन गिल या पृथ्वी शॉ को टेस्ट सीरीज में मयंक के साथ पारी की शुरूआत करने का मौका मिलेगा। हऱभजन का मानना है कि शुभमन को ओपनिंग का मौका दिया जाना चाहिए, क्योंकि वह पहले ही टीम में बैकअप ओपनर के तौर पर चुने गए थे। 

Advertisement

शुभमन शानदार फॉर्म में हैं और इंडिया ए के लिए खेलते हुए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट में 83 और 204 रन की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने ओपनिंग करते हुए शतकीय पारी खेली थी। 

हरभजन ने कहा, “ शुभमन को मौका दिया जाना चाहिए, क्योंकि वह काफी समय से टीम में रिजर्व ओपनर के तौर पर मौजूद हैं, एक भी टेस्ट मैच खेले बिना। 

भज्जी ने आगे कहा, “ मयंक ने टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित किया और वह अपना खेल बड़े अच्छे से समझते हैं। वनडे की तीन पारियों में और प्रैक्टिस मैच में फ्लॉप होने के चलते आप उन्हें टीम से नहीं निकाल सकते। जब भी वह टेस्ट खेले हैं उनके बल्ले से बहुत रन निकले हैं। इसलिए मुझे लगता है कि मयंक और शुभमन को पहले टेस्ट में ओपनिंग करनी चाहिए। 

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 21 फरवरी को वेलिंग्टन और दूसरा टेस्ट मैच 29 फरवरी से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार