कोलकाता, 13 अप्रैल | कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम के युवा बल्लेबाज सुभमन गिल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहते हैं।

Advertisement

कार्तिक की टीम को शुक्रवार रात यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में सात विकेट से हार झेलनी पड़ी। गिल ने मुकाबले में 39 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली थी। 

मैच के बाद कार्तिक ने कहा, "वह कठिन परिस्थितियों में शांत रहते हैं जोकि एक बेहतरीन स्किल है। उन्होंने हमारे लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।"

कार्तिक ने कहा, "वह जानते हैं कि जब भी मौका होगा उन्हें बल्लेबाजी करने के लिए ऊपर भेजा जाएगा। अगर ऐसा नहीं भी होता है तो वह नंबर-7 पर बल्लेबाजी करके और टीम को जीत दिलाकर खुश हैं।

Advertisement

मैं समझता हूं कि हमने उन्हें यह सभी चीजें बता दी थी और वह इससे खुश हैं।" कोलकाता आठ अंकों के साथ आईपीएल की तालिका में फिलहाल, दूसरे पायदान पर बना हुआ है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार