Shubman Gill Double Century: शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक ठोक कर इतिहास रच दिया। वो इंग्लैंड ही नहीं, SENA देशों में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। 25 साल की उम्र में उन्होंने न सिर्फ विराट कोहली को पीछे छोड़ा, बल्कि कई दिग्गजों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।

Advertisement

टीम इंडिया के युवा कप्तान शुभमन गिल का बल्ला इन दिनों रुकने का नाम नहीं ले रहा। इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में उन्होंने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक ठोककर इतिहास रच दिया। गिल ने ये उपलब्धि मैच के दूसरे दिन जोश टंग के ओवर में सिंगल लेकर हासिल की और इसके साथ ही कई रिकॉर्ड्स पर अपना नाम दर्ज करा लिया।

Advertisement

इस दोहरे शतक के साथ शुभमन गिल अब इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं और साथ ही इंग्लैंड में भारत की और से एक पारी में सबसे अधिक स्कोर करने बाले खिलाड़ी भी। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद अज़हरुद्दीन के नाम था, जिन्होंने 1990 में मैनचेस्टर में 179 रन बनाए थे।

इंग्लैंड में भारतीय कप्तानों के सर्वोच्च टेस्ट स्कोर

  • शुभमन गिल – 222* (2025, बर्मिंघम)
  • मोहम्मद अज़हरुद्दीन – 179 (1990, मैनचेस्टर)
  • विराट कोहली – 149 (2018, बर्मिंघम)
  • मंसूर अली खान पटौदी – 148 (1967, लीड्स)
  • शुभमन गिल – 147 (2025, लीड्स)

इतना ही नहीं, गिल अब इंग्लैंड में टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ भी बन गए हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर (221) और राहुल द्रविड़ (217) ने ये कमाल किया था।

इंग्लैंड में भारतीयों द्वारा टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर

  • शुभमन गिल – 222* (बर्मिंघम, 2025)
  • सुनील गावस्कर – 221 (द ओवल, 1979)
  • राहुल द्रविड़ – 217 (द ओवल, 2002)
  • सचिन तेंदुलकर – 193 (लीड्स, 2002)
  • रवि शास्त्री – 187 (द ओवल, 1990)
Advertisement

गिल ने कप्तान के रूप में दोहरा शतक लगाकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो अब टेस्ट इतिहास में भारत के लिए कप्तान के तौर पर दोहरा शतक लगाने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली सबसे आगे हैं, जिन्होंने कप्तान के रूप में 7 दोहरे शतक लगाए हैं।

भारतीय कप्तानों द्वारा टेस्ट में दोहरे शतक

  • विराट कोहली – 7
  • मंसूर अली खान पटौदी – 1
  • सुनील गावस्कर – 1
  • सचिन तेंदुलकर – 1
  • एमएस धोनी – 1
  • शुभमन गिल – 1

इस दोहरे शतक को और भी खास बनाता है गिल की उम्र—25 साल और 298 दिन। वो भारत के दूसरे सबसे युवा कप्तान हैं जिन्होंने टेस्ट में दोहरा शतक लगाया है। उनसे छोटे सिर्फ पटौदी साहब थे, जिन्होंने 1964 में 23 साल की उम्र में दोहरा शतक जड़ा था।

Advertisement

भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे कम उम्र में दोहरा शतक

  • मंसूर अली खान पटौदी – 23 साल 39 दिन (1964)
  • शुभमन गिल – 25 साल 298 दिन (2025)
  • सचिन तेंदुलकर – 26 साल 189 दिन (1999)
  • विराट कोहली – 27 साल 260 दिन (2016)

Also Read: LIVE Cricket Score

शुभमन गिल SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान ही नहीं, बल्कि पहले एशियाई कप्तान भी बन गए हैं। इससे पहले एशिया की तरफ से यह बेस्ट स्कोर तिलकरत्ने दिलशान का था, जिन्होंने 2011 में लॉर्ड्स में 193 रन बनाए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार