India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा और विराट कोहली के आउट होने के बावजूद युवा शुभमन गिल ने आक्रामक खेल खेलना जारी रखा। हालांकि, मैच के दौरान एक ऐसा पल आया जब 1 गेंद पर शुभमन गिल 2 बार आउट होने से बचे।

Advertisement

19 वां ओवर लेकर आए M Bracewell ने ओवर की पहली ही गेंद पर शुभमन गिल को गच्चा दे दिया था। शुभमन गिल ने क्रीज से बाहर निकलकर गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाने की कोशिश की। इस कोशिश में शुभमन गिल पूरी तरह से असफल रहे और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई।

Advertisement

अब यहां पर न्यूजीलैंड के कप्तान और विकेटकीपर टॉम लेथम से गलती हो गई। टॉम लेथम ने ना केवल कैच छोड़ा बल्कि स्ंटपिंग का एक सुनहरा मौका भी मिस कर दिया। ऐसे में शुभमन गिल को एक गेंद पर 2 जीवनदान मिल गए। मालूम हो कि शुभमन गिल गजब की फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में शुभमन गिल ने शानदार 116 रनों की पारी खेली थी।

वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा 34, विराट कोहली 8 और ईशान किशन 5 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 21 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 64 और सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार