भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक लगाकर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। शुभमन ने दूसरी पारी में 176 गेंदों में नाबाद 119 रन बनाए और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद शुभमन फील्डिंग के दौरान भी छाए रहे और अपने साथी खिलाड़ियों को छेड़ते दिखे।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि शुभमन गिल मैच के तीसरे दिन फील्डिंग करते समय अपने साथी मोहम्मद सिराज को उनके पुराने वायरल वीडियो को लेकर चिढ़ाते हुए दिखे। ये घटना तीसरे दिन शाम की है, जब बांग्लादेश अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहा था और नजमुल हुसैन शांतो और मोमिनुल हक क्रीज पर थे।

Advertisement

पारी के 22वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे, गिल को नए बल्लेबाज मोमिनुल के लिए सिली पॉइंट पर लाया गया। फील्डिंग पोजीशन की ओर बढ़ते हुए गिल ने मजाकिया अंदाज में चिल्लाते हुए कहा, “मोहम्मद सिराज ऑफिशियल ऑफिशियल आईडी है, बाकी सब फर्जी है।”

गिल का ये मज़ेदार वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है। गिल ने जो शब्द बोले, वो कुछ समय पहले सिराज ने अपने प्रशंसकों के लिए एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड करते हुए इंस्टाग्राम कहे थे। ये वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। अगर मैच की बात करें तो गिल ने चौथे विकेट के लिए ऋषभ पंत के साथ 167 रनों की बड़ी साझेदारी की और भारत को 450 के पार ले जाने में मदद की। पंत ने भी अपना छठा टेस्ट शतक दर्ज करते हुए 109 (128) रन की शानदार पारी खेली। उनकी साझेदारी की बदौलत भारत दूसरी पारी में 514 रनों की बड़ी बढ़त लेने में सफल रहा और अंत में भारतीय टीम ने 280 रनों से टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार