शुभमन गिल एक ऐसा नाम जिसे भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है और उन्हें अब तक जितने भी मौके मिले हैं उन्होंने दिखाया है कि वो टॉप लेवेल पर खेलने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। भारत के लिए सीमित ओवरों के प्रारूप में मौका पाने के लिए भी उन्हें कुछ साल इंतजार करना पड़ा और वेस्टइंडीज के मौजूदा दौरे पर उन्हें जो अवसर  मिले हैं, उनमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।

Advertisement

गिल ने पहले वनडे मैच में अजीबोगरीब तरीके से रन आउट होने से पहले एक शानदार अर्धशतक बनाया था और दूसरे वनडे में भी वो एक बड़ी पारी के लिए तैयार दिख रहे थे, लेकिन 22 वर्षीय गिल ने फिर ऐसा शॉट खेलने की कोशिश की जिसकी उनसे उम्मीद नहीं की जाती और नतीजा वो अपना विकेट एक बार फिर से गिफ्ट कर गए।

Advertisement

गिल ने विकेटकीपर के सिर के ऊपर से स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क अच्छे से नहीं हो पाया और वो 43 रन पर काइल मेयर्स के हाथों कॉट एंड बोल्ड हो गए। आउट होने के बाद शुभमन को यकीन नहीं हुआ और वो कुछ सेकेंड के लिए उसी अवस्था में खड़े रहे। अजीबोगरीब ढंग से आउट होने वाले शुभमन पर फैंस ने भी तरस नहीं खाया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

आइए देखते हैं कि फैंस उन्हें किस तरह से फटकार लगा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार