India vs England 1st Test Day 5: लीड्स के हेडिंग्ले में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के आखिरी दिन जहां मैदान पर रोमांच है, वहीं स्टंप माइक पर कुछ हल्के-फुल्के लम्हें भी कैद हो गए। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर जो मज़ेदार लाइन बोली, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। गिल का ये तंज भले मजाकिया था, लेकिन गेंदबाजों से उम्मीदें ज़रूर झलक रही हैं।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के अंतिम दिन जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज नई गेंद से शुरुआत की और इंग्लैंड के ओपनर डकेट और क्रॉली बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान स्टंप माइक पर शुभमन गिल की आवाज़ कैद हो गई, जिसमें वो सिराज और प्रसिद्ध को लेकर मजाकिया लेकिन असरदार कमेंट करते दिखे, "भाई एक तरफ से मोहम्मद हैं, एक तरफ से कृष्णा, दोनों तबाही मचा देंगे।"

Advertisement

VIDEO:

इस लाइन पर सोशल मीडिया में फैन्स का रिएक्शन जबरदस्त रहा है और सोशल मिडिया पर काफि वायरल भी हो रही है। हालांकि मैदान पर सिराज और प्रसिद्ध शुरुआती सफलता नहीं दिला सके हैं। इंग्लैंड के ओपनर्स ने पहले सेशन के अंत तक बिना विकेट खोए पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़ दिए हैं। भारत को जीत के लिए 10 विकेट की ज़रूरत है, जबकि इंग्लैंड को 371 रन चेज़ करने हैं।

मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147) और ऋषभ पंत (134) ने शानदार शतक जड़े। इंग्लैंड ने जवाब में 465 रन बनाए, जिसमें ओली पोप ने 106 और हैरी ब्रुक ने 99 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में भारत ने 364 रन बनाए। इस बार केएल राहुल (137) और पंत ने एक बार फिर जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए (118) ने शतक ठोके, लेकिन फिर से भारत की पारी अंत में बिखर गई और 6 विकेट सिर्फ 31 रन में गिर गए। इंग्लैंड को आखिरी दिन 371 रन का टारगेट मिला है। ऐतिहासिक आंकड़ों की मानें तो हेडिंग्ले में 300+ रन का चेज़ मुश्किल रहा है, लेकिन इंग्लैंड 2019 और 2001 में ऐसा कर चुका है। इसलिए मुकाबला दिलचस्प मोड़ पर है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।
भारत:  यशस्वी जायसवाल,केएल राहुल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर,प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार