पंजाब के मशहूर गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के निधन से पूरी दुनिया स्तब्ध है और आज यानि 31 मई को उनके पैतृक गांव मूसा (Musa Village) में उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा में उनके हज़ारों फैंस उनके गांव में मौजूद थे लेकिन इस दौरान उनके माता-पिता का जो हाल था वो देखकर करोड़ों का दिल पसीज उठा।

Advertisement

सोशल मीडिया पर सिद्धू के पिता और माता की तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि सिद्धू के पिता अपनी पगड़ी उतारकर फैंस का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि उन्होंने उनके बेटे को इतना प्यार दिया। इन तस्वीरों को देखकर किसी भी भारतीय की आंखों में आंसू आ जाने लाज़मी हैं और यही कारण है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी इमोशनल हो गए।

Advertisement

सहवाग ने सिद्धू की अंतिम यात्रा की दो तस्वीरों को ट्वीट करके अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं। वीरू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'माता -पिता का अवर्णनीय दर्द। कोई भी मां और कोई भी पिता अपने बच्चे को कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहते हुए इस तरह के दुःख से ना गुजरे। वाहेगुरु परिवार को ताकत दे।'

वीरू का ये ट्वीट देखकर फैंस भी काफी भावुक हो उठे हैं और वो भी सिद्धू मूसेवाला को अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आपको बता दें कि जब सिद्धू को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाया जा रहा था तो इस दौरान ट्रैक्टर में उनके पार्थिव शरीर के साथ माता-पिता भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर सिद्धू का हर फैन गमगीन है क्योंकि 28 साल की उम्र में सिद्धू ने जो नाम कमाया था, वो नाम और इज्जत कमाने में कई लोगों की सारी उम्र निकल जाती है। फिलहाल सिद्धू का हर फैन यही चाहता है कि उनके कातिलों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार