ICC ODI and T20I Rankings: श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में हरारे में खेली गई दो वनडे मैच की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के चलते जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा आईसीसी ऑलराउंडर वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर आ गए हैं। 

Advertisement

रज़ा ने पहले मैच में 87 गेंदों में 92 रनों की तेज़ पारी खेली और उसके बाद दूसरे वनडे नाबाद 59 रन बनाए।  इसके अलावा गेंदबाज में भी एक विकेट हासिल किया। हालांकि जिम्बाब्वे को दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा।  इस प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने रैंकिंग में अफ़ग़ानिस्तान के मोहम्मद नबी और अज़मतुल्लाह उमरज़ई को पीछे छोड़ दिया।
इसके अलावा रजा बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में 9 स्थान के फायदे के साथ 22वें स्थान पर आ गए हैं। 

Advertisement

पथुम निसांका, जिन्होंने दोनों मैचों में 122 और 76 रन बनाए, 13वें स्थान पर पहुंच गए। 

गेंदबाजी रैंकिंग में, तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो (छह स्थान ऊपर 31वें स्थान पर) और दिलशान मदुशंका (आठ स्थान ऊपर 52वें स्थान पर) श्रीलंकाई गेंदबाजों में सबसे ज़्यादा को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। 

वहीं टी-20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर रैंकिंग में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी टॉप पर काबिज हार्दिक पांड्या के करीब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। नबी ने यूएई में जारी ट्राई सीरीज में अभी तक तीन मैच में चार विकेट लिए हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि पाकिस्तान के सूफियान मुकीम सबसे छोटे फॉर्मेट में गेंदबाजों की रैंकिंग में 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार