World Cup Final: टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर भी अपना कब्जा करने की होगी।

Advertisement

वनडे सीरीज से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टी20 सीरीज का पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 21 रन से जीता था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार करते हुए अगले मैच को 19 रन से जीता। यहां से सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी। अंतिम मुकाबला निर्णायक था, जिसे भारत ने 17 रन से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

अब दोनों देश तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगे, जिसके बाद 6 मार्च से पर्थ में इकलौते टेस्ट मैच की शुरुआत होगी।

वनडे सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में मंगलवार को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों देश 27 फरवरी को होबार्ट में सीरीज का दूसरा मैच खेलेंगे। तीसरा मुकाबला इसी मैदान पर 1 मार्च को आयोजित होगा।

भारत के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का दबदबा रहा है। दोनों देशों की महिला टीमों के बीच साल 1978 से अब तक कुल 61 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 49 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते, जबकि 12 मैच भारत ने अपने नाम किए।

भारत-ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज का कार्यक्रम:

24 फरवरी: ब्रिस्बेन, गाबा (सुबह 9 बजकर 20 मिनट से)

27 फरवरी: होबार्ट, बेलेरिव ओवल (सुबह 9 बजकर 20 मिनट से)

1 मार्च: होबार्ट, बेलेरिव ओवल (सुबह 9 बजकर 20 मिनट से)

27 फरवरी: होबार्ट, बेलेरिव ओवल (सुबह 9 बजकर 20 मिनट से)

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एश्ले गार्डनर, ताहिला मैक्ग्रा, एलिस पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), निकोला कैरी, किम गार्थ, अलाना किंग, एनाबेल सदरलैंड, एलिसा हीली, बेथ मूनी, डार्सी ब्राउन।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार