Sikandar Raza Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिकंदर रजा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 73 रन ठोके, वहीं गेंदबाजी में 3 विकेट चटकाए। रजा इस ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते 14 बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वॉटसन के बाद ये कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाजी बन गए हैं।

Advertisement

रविवार (1 मार्च) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड के 11वें मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने इतिहास रच दिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में उन्होंने पहले बल्ले से 43 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली और फिर गेंद से 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

Advertisement

इसी के साथ रजा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक ही मैच में अर्धशतक लगाने और तीन विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले यह कारनामा 2012 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने भारत के खिलाफ कोलंबो में किया था, जब उन्होंने 72 रन बनाए थे और गेंदबीज में 34 रन दकर 3 विकेट झटके थे। यानी पूरे 14 साल बाद किसी खिलाड़ी ने यह दुर्लभ डबल अचीवमेंट दोहराया है।

रजा की 73 रन की पारी सिर्फ एक अर्धशतक नहीं थी, बल्कि रिकॉर्ड तोड़ पारी भी थी। 8 चौके और 4 छक्कों से सजी यह इनिंग टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी जिम्बाब्वे कप्तान द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्रेंडन टेलर के नाम था, जिन्होंने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 59 रन बनाए थे। अब रजा ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए इस खास एलीट लिस्ट में भी नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है।

टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे कप्तान द्वारा सबसे बड़ी पारीयां:

  1. 73 (43) – सिकंदर रजा बनाम साउथ अफ्रीका, दिल्ली, 2026
  2. 59 (46) – ब्रेंडन टेलर बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
  3. 58 (54) – क्रेग एर्विन बनाम स्कॉटलैंड, होबार्ट, 2022

मैच में जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तादिवानाशे मारुमानी (7) और ब्रायन बेनेट (15) तेज गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सके। ऐसे मुश्किल हालात में सिकंदर रजा ने जिम्मेदारी संभाली। हालांकि दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और उन्हें ज्यादा साथ नहीं मिला, जिसके चलते जिम्बाब्वे 153 रन का ही स्कोर ही खड़ा कर सका।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 18 गेंदों में 42 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा रयान रिकेल्टन (31) और जॉर्ज लिंडे (31*) ने भी अहम रन जोड़कर 5 विकेट से टीम जीत दिला दी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार