नई दिल्ली, 28 फरवरी| पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने गुरुवार को कहा कि वे खिलाड़ी जो नियमित तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं और अगर उन्हें लगता है कि उनके लिए अंतर्राष्ट्रीय कलैंडर बहुत बिजी है तो वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को छोड़ कर सकते हैं।

Advertisement

कपिल ने यहां एचसीएल के पांचवें संस्करण के सम्मान समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा, "अगर आपको लगता है कि थक गया हूं तो मत खेलो आईपीएल। आप वहां (आईपीएल में) अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं। इसलिए अगर आपको लगता है कि आप थक गए हैं तो आप आईपीएल के दौरान हमेशा ब्रेक ले सकते हैं। जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं तो फिर अलग भावना होनी चाहिए।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी अपने देश के लिए खेल रहे होते हैं तो उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत होती है और इससे समझौता नहीं करना चाहिए क्योंकि वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने में बहुत अधिक ऊर्जा लगाते हैं।

पूर्व कप्तान ने हालांकि इस बात पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या उन्होंने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड से मिली हार या फिर वनडे सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ियों में किसी भी तरह के थकान के संकेत देखे थे।

कपिल ने कहा, "मुझे नहीं पता। टीवी देखना और बयान देना मेरे लिए बहुत मुश्किल और अनुचित है।"

16 साल के अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेलने वाले पूर्व कप्तान ने कहा कि जब वे खेलते थे तो उन्हें भी थकान महसूस होती थी।

Advertisement

कपिल ने कहा, "कई बार, हां। जब आप एक सीरीज में खेलते रहते हैं और उस समय थकान महसूस करते हैं जब आप रन नहीं बना रहे होते हैं या विकेट नहीं ले रहे होते हैं। लेकिन जब आप ऐसा करते हैं तो कभी नहीं थकते हैं। आप सात विकेट लेते हैं और एक दिन में 20-30 ओवर गेंदबाजी करते हैं।"

अपनी कप्तानी में भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कपिल ने कहा, "यह एक बहुत ही भावनात्मक चीज है। आपका मन और आपका दिमाग उसी तरह काम करता है। प्रदर्शन आपको बहुत हल्का और खुश करते हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार