Sri Lanka vs Australia: श्रीलंका के ऑलराउंडर धनंजय डी सिल्वा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गजब की फुर्ती दिखाई है। दिन के दूसरे ओवर में ट्रैविस हेड को सस्ते में आउट कर उन्होंने अपना पहला विकेट झटका। जिस तरह से धनंजय डी सिल्वा ने इस विकेट को चटकाया वो देखते ही बनता था। धनंजया डी सिल्वा दिन का दूसरा ओवर कर रहे थे ट्रैविस हेड 6 रन बनाकर स्ट्राइक पर थे। यहां पर गेंदबाज ने गेंद भी फेंकी और हवा में उड़कर कैच भी लपका।

Advertisement

 गेंद खेलते वक्त बल्लेबाज थोड़ा सा झिझका। ट्रेविस हेड इस गेंद को ऑन-साइड पर खेलना चाह रहे थे। बल्ले का मुख बंद हुआ और गेद सीधा सामने की ओर चली गई। हेड के बल्ले का सामने का किनारा लगा और गेंद बॉलर के दाहिनी ओर यात्रा करने लगी। यहां पर धनंजय डी सिल्वा की फुर्ती ने मेला लूटा। धनंजय डी सिल्वा हवा में उड़े और शानदार डाइव मारकर कैच लपक लिया।

Advertisement

ट्रैविस हेड सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया ने अपना चौथा विकेट 100 के स्कोर पर खो दिया। श्रीलंका के लिए धनंजय डिसिल्वा का यह कैच उनकी टीम में जान फूंकने का काम करता हुआ दिखा। बता दें कि खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए हैं। कैरी 45 और मिचेल स्टार्क 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में बढ़त ले ली है। इससे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। श्रीलंका टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्पिन फ्रेंडली ट्रैक एक के बाद एक नियमित अंतराल पर लंका टीम के विकटे गिरते गिए और पूरी टीम 59 ओवर में 212 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नाथन लायन ने गजब की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार