Sri Lanka vs India 2nd Test Match Prediction: श्रीलंका और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 23 अगस्त से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल स्टेडियम में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से मात दी। इस मुकाबले के हीरो देवदत्त पडिक्कल (पहली पारी 167 रन, दूसरी पारी 44 रन) और मानव सुथार (पहली पारी 76 रन देकर 4 विकेट, दूसरी पारी 55 रन देकर 6 विकेट) थे जिन्होंने विपक्षी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।
SL vs IND 2nd Test: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 22 अगस्त 2026
समय - 10:00 AM IST
वेन्यू - सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो
Sinhalese Sports Club, Colombo Pitch Report
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) की पिच पर इस मुकाबले में बल्ले और गेंद के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिल सकती है। आमतौर पर यहां शुरुआत में बल्लेबाजी करना आसान होता है। पिच पर अच्छी गति और उछाल मिलने की वजह से सेट बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं।
नई गेंद से तेज गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिलने की उम्मीद है, खासकर अगर पिच में नमी मौजूद रही। हालांकि, इस टेस्ट के लिए रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका ऐसी पिच तैयार करने पर विचार कर रहा है, जो स्पिन गेंदबाजों के लिए खास तौर पर मददगार होने के बजाय संतुलित हो। यानी यहां बल्लेबाजों के साथ-साथ तेज और स्पिन गेंदबाजों को भी परिस्थितियों के अनुसार मदद मिल सकती है। यह गॉल में खेले गए पहले टेस्ट की परिस्थितियों से कुछ अलग हो सकता है।
SL vs IND Test Head To Head Record
कुल - 47
भारत - 23
श्रीलंका - 07
ड्रॉ - 17
SL vs IND 2nd Test : Where to Watch?
श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म SonyLiv पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
SL vs IND 2nd Test: Player to Watch Out For
भारतीय की टीम से केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो सोनल दिनुषा, प्रभात जयसूर्या और धनंजय डी सिल्वा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Sri Lanka vs India 2nd Test Probable Playing XI
Sri Lanka Test Probable Playing XI: लाहिरु उदारा, निशान फर्नांडो, कामिल मिशारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा/सहान अराचिगे, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असीथा फर्नांडो।
India Test Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव/सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा।
Sri Lanka vs India Today's Match Prediction
इस टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
SL vs IND 2nd Test Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, SL vs IND Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Sri Lanka vs India Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।