England Women vs India Women, One-off Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बैटर स्मृति मंधाना (Smirti Mandhana) ने शुक्रवार (10 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एकमात्र टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड बना दिया। यह मंधाना के इंटरनेशनल करियर का 300वां मुकाबला है।
मंधाना भारत की तीसरे औऱ दुनिया की 12वीं महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने 300 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनसे पहले भारत के लिए यह मुकाम सिर्फ मिताली राज (333 मैच) और कप्तान हरमनप्रीत। कौर (374 मैच) ने ही हासिल किया था।
मंधाना सबसे कम उम्र में 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने 29 साल 357 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।
भारत महिला क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच
हरमनप्रीत कौर - 374 (टेस्ट: 8; वनडे: 164; टी-20 इंटरनेशनल: 202)
मिताली राज - 333 (टेस्ट: 12; वनडे: 232; टी-20 इंटरनेशनल: 89)'
स्मृति मंधाना- 300 (टेस्ट-9, वनडे: 120, टी-20 इंटरनेशनल: 171
झूलन गोस्वामी - 284 (टेस्ट: 12; वनडे: 204; टी-20 इंटरनेशनल: 68)
दीप्ति शर्मा - 280 (टेस्ट: 7; वनडे: 124; टी-20 इंटरनेशनल: 149)
पहली बार है जब लॉर्ड्स स्टेडियम मे कोई महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बता दें इंग्लैंड ने भारत के ख़िलाफ़ अपनी एकमात्र महिला टेस्ट जीत 1995 में हासिल की थी। उन्होंने भारत को सिर्फ़ 2 रन से हराया था - जो महिला टेस्ट के इतिहास में जीत का सबसे कम अंतर था।
इस मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए इस मुकाबले में श्री चरणी ने डेब्यू किया है, वहीं यास्तिका भाटिया की टीम में वापसी हुई है। मेजबान इंग्लैंड के लिए ऐलिस कैपसी और मैडी विलिअर्स अपना पहला मैच खेल रही हैं।
टीमें:
भारतीय महिला टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सायली सतघारे, श्री चरणी, क्रांति गौड़
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड महिला टीम (प्लेइंग XI): टैमी ब्यूमोंट, माया बाउचर, हीथर नाइट, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इज़ी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर