England Women vs India Women, One-off Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बैटर स्मृति मंधाना (Smirti Mandhana) ने शुक्रवार (10 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एकमात्र टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड बना दिया। यह मंधाना के इंटरनेशनल करियर का 300वां मुकाबला है।

Advertisement

मंधाना भारत की तीसरे औऱ दुनिया की 12वीं महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने 300 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं।  उनसे पहले भारत के लिए यह मुकाम सिर्फ मिताली राज (333 मैच) और कप्तान हरमनप्रीत। कौर (374 मैच) ने ही हासिल किया था।

मंधाना सबसे कम उम्र में 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने 29 साल 357 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।

Advertisement

 

भारत महिला क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच

हरमनप्रीत कौर - 374 (टेस्ट: 8; वनडे: 164; टी-20 इंटरनेशनल: 202)

Advertisement

मिताली राज - 333 (टेस्ट: 12; वनडे: 232; टी-20 इंटरनेशनल: 89)'

स्मृति मंधाना- 300 (टेस्ट-9, वनडे: 120, टी-20 इंटरनेशनल: 171

झूलन गोस्वामी - 284 (टेस्ट: 12; वनडे: 204; टी-20 इंटरनेशनल: 68)

Advertisement

दीप्ति शर्मा - 280 (टेस्ट: 7; वनडे: 124; टी-20 इंटरनेशनल: 149)

पहली बार है जब लॉर्ड्स स्टेडियम मे कोई महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बता दें इंग्लैंड ने भारत के ख़िलाफ़ अपनी एकमात्र महिला टेस्ट जीत 1995 में हासिल की थी। उन्होंने भारत को सिर्फ़ 2 रन से हराया था - जो महिला टेस्ट के इतिहास में जीत का सबसे कम अंतर था।

इस मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।  भारत के लिए इस मुकाबले में श्री चरणी ने डेब्यू किया है, वहीं यास्तिका भाटिया की टीम में वापसी हुई है। मेजबान इंग्लैंड के लिए ऐलिस कैपसी और मैडी विलिअर्स अपना पहला मैच खेल रही हैं।

Advertisement

टीमें:

भारतीय महिला टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सायली सतघारे, श्री चरणी, क्रांति गौड़

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड महिला टीम (प्लेइंग XI): टैमी ब्यूमोंट, माया बाउचर, हीथर नाइट, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इज़ी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार