Smriti Mandhana Breaks Mithali Raj Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 19 दिसंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 60 रनों से रौंदते हुए मैच और सीरीज दोनों ही अपने नाम कर ली। भारत ने ये सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

Advertisement

इस तीसरे टी-20 मैच में भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। 28 वर्षीय बाएं हाथ की बल्लेबाज ने महिला टीम के लिए पारी की शुरुआत की और 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 47 गेंदों पर 77 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 98 रन और राघवी बिष्ट (31*) के साथ तीसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े, जिससे भारत ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए।

Advertisement

अपनी इस 77 रनों की पारी के साथ ही मंधाना ने महान मिताली राज का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब मंधाना भारत की ओर से द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। मिताली ने फरवरी 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत के लिए 192 रन बनाए थे, जबकि मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीन मैचों में 193 रन बना दिए।

भारत के लिए द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

स्मृति मंधाना – 193 बनाम वेस्टइंडीज (2024) 
मिताली राज – 192 बनाम दक्षिण अफ्रीका (2018)
जेमिमा रोड्रिग्स – 191 बनाम श्रीलंका (2018)
स्मृति मंधाना – 180 बनाम न्यूजीलैंड (2019)
हरमनप्रीत कौर – 171 बनाम वेस्टइंडीज (2016)

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

स्मृति ने टी-20 सीरीज के तीनों मैचों में भारत के लिए अर्धशतक बनाया और इसके साथ ही वो महिला टी-20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी भी बन गई। उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सूजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये कीर्तिमान अपने नाम किया। मंधाना के नाम अब तक खेले गए 148 टी-20 मैचों में 30 बार 50+ स्कोर दर्ज हैं, जबकि बेट्स ने 171 टी20 मैचों में 29 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार