Smriti Mandhana Record: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का फाइनल गुरुवार, 05 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB-W vs DC-W Final) के बीच कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती है।

Advertisement

तोड़ सकती हैं एलिस पेरी का महारिकॉर्ड: 29 वर्षीय स्मृति मंधाना WPL में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 34 मैचों में लगभग 30 की औसत से 936 रन बना चुकी हैं। यहां से वो WPL 2026 के फाइनल में अगर 37 रन और बनाती हैं तो वो इस टूर्नामेंट में अपने 973 रन पूरे कर लेंगी और इसी के साथ एलिस पेरी का रिकॉर्ड तोड़कर RCB के लिए WPL में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी। बताते चलें कि एलिस पेरी ने बेंगलुरु के लिए 25 मैचों में लगभग 65 की औसत से 972 रन बनाए हैं।

Advertisement

इसके अलावा स्मृति मंधाना दिल्ली कैपिटल्स के सामने 64 रनों की पारी खेलने में कामयाब होती हैं तो वो WPL में अपने 1000 रन पूरे कर लेंगी और ऐसा करने वाली RCB की पहली और टूर्नामेंट के इतिहास की सिर्फ पांचवीं खिलाड़ी बन जाएगी। अब तक सिर्फ नेट साइवर ब्रंट (1348 रन), मेग लैनिंग (1200 रन), हरमनप्रीत कौर (1193 रन), और शेफाली वर्मा (1104 रन) ने ही ये कारनामा किया है।

हरमप्रीत कौर को पछाड़ने का मौका: RCB की कैप्टन स्मृति मंधाना के पास WPL 2026 के सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बनने का भी सुनहरा मौका है। वो सीजन के फाइनल में अगर दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज़ों की कुटाई करके 53 रन बनाती हैं, तो मुंबई इंडियंस की कैप्टन हरमनप्रीत कौर को पछाड़ देंगी और ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी।

WPL के चौथे सीजन में हरमनप्रीत कौर ने 8 मैचों में 342 रन बनाए हैं, वहीं उनके बाद इस लिस्ट में नेट साइवर ब्रंट (7 मैचों में 321 रनों)  दूसरे पायदान पर हैं। इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर स्मृति मंधाना हैं, जिनके नाम फिलहाल 8 मैचों में 290 रन दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

RCB का पूरा स्क्वाड: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, दयालन हेमलता, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विेकटकीपर),प्रत्यूषा कुमार, जॉर्जिया वोल, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, गौतमी नायक, प्रेमा रावत।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार