भारत की स्टार महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) आईसीसी की जारी ताजा महिला वनडे रैंकिंग (ICC ODI Ranking) में चौथे स्थान पर खिसक गई हैं जबकि पूर्व कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने अपना 10वां स्थान कायम रखा है। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग हैं। लेनिंग ने हाल ही में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के साथ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीत हासिल की थी।

Advertisement

28 साल की लेनिंग ने सीरीज में दो मैच खेले थे और 163 रन बनाए थे। दूसरे मैच में उन्होंने नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी।

Advertisement

यह पांचवीं बार है कि लेनिंग ने रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है। इससे पहले वो अक्टूबर-2018 में पहले नंबर पर आई थीं। नवंबर-2014 में पहली बार रैंकिंग में पहले नंबर पर आई थीं और तब से वो कुल 902 दिन इस नंबर पर रही हैं।

भारत की झूलन गोस्वामी गेंदबाजी में पांचवें स्थान पर कायम हैं। शीर्ष-10 में भारत की तीन और गेंदबाज हैं। पूनम यादव छठे और शिखा पांडे सातवें स्थान पर हैं। ये दोनों एक-एक स्थान आगे बढ़ी हैं जबकि दीप्ती शर्मा 10वें स्थान पर ही कायम हैं।

ऑलराउंडरों की सूची में दीप्ती, शिखा ने अपना चौथा और पांचवां स्थान कायम रखा है।

टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले, भारत दूसरे पर हैं। न्यूजीलैंड पांचवें स्थान पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार