INDIA Women vs Zimbabwe Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को टीम इंडिया की नई कप्तान नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति उस समय हुई है, जब कुछ घंटे पहले ही हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी से हटने का फैसला किया।

Advertisement

स्मृति मंधाना अब बतौर फुल टाइम कप्तान अपनी पहली सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह पूरी सीरीज 16 से 28 अक्टूबर तक रायपुर में आयोजित होगी।

स्मृति के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव भी है। वह इससे पहले भारत के लिए कई वनडे और टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में कप्तानी कर चुकी हैं। इसके अलावा वह महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दो बार चैंपियन भी बना चुकी हैं। ऐसे में भारतीय टीम की कमान संभालना उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव नहीं होगा।

Advertisement

स्मृति मंधाना के नाम अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। इसके अलावा वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी आधिकारिक रिलीज के जरिए स्मृति को कप्तान बनाए जाने की पुष्टि की है।

स्मृति मंधाना को कप्तान बनाए जाने के साथ ही टीम की दो प्रमुख खिलाड़ियों को इस जिम्बाब्वे सीरीज के लिए उप-कप्तानी की जिम्मेदारी भी दी गई है। शेफाली वर्मा को टी20 इंटरनेशनल टीम का उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि दीप्ति शर्मा वनडे टीम की उप-कप्तान होंगी।
 

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की टी20 टीम:
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उप-कप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमनी कलिता और मिन्नू मणि।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की वनडे टीम:
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे और रेणुका ठाकुर।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार