दुबई, 2 फरवरी (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना वनडे रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज बन गई हैं। आईसीसी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। 

Advertisement

मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अपने करियर का चौथा शतक लगाया था। इसके अलावा उन्होंने नाबाद 90 रन की पारी खेली थी जिसके दम पर भारत 2-1 से सीरीज अपने नाम करने में सफल रहा था। 

Advertisement

मुंबई की मंधाना अपने इस प्रदर्शन की बदौलत शनिवार को जारी ताजा रैंकिंग में तीन स्थानों की छलांग लगाकर शीर्ष पर पहुंच गई हैं। 

वह अब वनडे रैंकिंग में आस्ट्रेलिया की एलिस पेरी और मेग लैनिंग से ऊपर पहुंच गई हैं जो क्रमश : दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड की कप्तान एमी सटर्थवेट 10 पायदानों की लंबी छलांग लगाकर चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। 

भारतीय कप्तान मिताली राज को एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 5वें पायदान पर हैं। 

मंधाना साल 2018 की शुरुआत से ही वनडे में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। साल 2018 से लेकर अब तक खेले गए 15 मैचों में वह दो शतक और आठ अर्धशतक लगा चुकी हैं। 

Advertisement

मंधाना की जोड़ीदार जेमिमा रोड्रिग्स भी 64 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 61वें नंबर पर पहुंच गई हैं। पिछले साल मार्च में अपना पदार्पण करने वाली रोड्रिग्स ने अब तक सिर्फ सात वनडे खेले हैं। 

न्यूजीलैंड की कप्तान एमी सटर्थवेट ने भारत के खिलाफ लगातार दो अर्धशतक बनाए और अब वह चौथे पायदान पर पहुंच गई हैं। 

न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान सूजी बेट्स को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। हेमिल्टन में अर्ध शतक जड़ने वाली बेट्स अब छठे पायदान पर पहुंच गई हैं। 

Advertisement

गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा, पूनम यादव और एकता बिष्ट के लिए अच्छी खबर है। 

दीप्ति और पूनम पांच-पांच पायदान ऊपर उठकर क्रमश : 8वें और 9वें पायदान पर पहुंच गई हैं। पूनम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में छह विकेट अपने नाम किए थे, जबकि दीप्ति ने चार विकेट अपने नाम किए थे। सीरीज में पांच विकेट लेने वाली एकता बिष्ट नौ पायदान ऊपर पहुंच गई हैं और अब वह 13वीं रैंकिंग पर हैं। 

दूसरे वनडे में 23 रन देकर तीन विकेट लेने वाली अनुभवी तेज गेंदबाज बोलर झूलन गोस्वामी को भी एक स्थान का फायदा हुआ है और अब वह चौथे पायदान पर हैं। 

Advertisement

महिला रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों में झूलन सबसे ऊपर हैं, जो टॉप-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। 

गेंदबाजी में झूलन से ऊपर जो तीन खिलाड़ी हैं उनमें पाकिस्तान की सना मीर, आट्रेलिया की मेगन स्कट और दक्षिण अफ्रीका मरीजेन कैप का नाम है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार