Snehal Kauthankar And Kashyap Bakle 606 Runs Partnerships: गोवा और अरुणाचल प्रदेश के बीच पोरवोरिम के गोवा क्रिकेट एसोसिएशन अकादमी में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2024-25 के मुकाबले में अनोखा रिकॉर्ड बन गया। गोवा के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज स्नेहल कौथंकर (Snehal Kauthankar) ने 269 गेंदों में नाबाद 300 रन बनाए, जिसमें  39 चौके औऱ 2 छक्के जड़े। वहीं स्नेहल बाकले (Kashyap Bakle) ने 315 गेंदों में 45 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 314 रन की पारी खेली, बता दें कि यह कश्यप का डेब्यू मैच है। स्नेहल और कश्यप की जोड़ी ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 448 गेंदों में 606 रन की नाबाद साझेदारी की। इसके साथ ही यह साझेदारी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। 

Advertisement

90 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Advertisement

रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के 90 साल के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में पहली बार किसी भी विकेट के लिए 600 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी हुई है। इससे पहले सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड महाराष्ट्र के एस.एम. गुगाले और ए.आर. बावने के नाम था, जिन्होंने 2016 में दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में तीसरे विकेट के लिए 594 रन जोड़े थे। 

टूटते-टूटते बचा संगाकारा-जयवर्धने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 252 सालों के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी भी विकेट के लिए 600 से उससे ज्यादा रन की साझेदारी हुई है। इससे पहले कुमांर संगाकारा (287 रन) औऱ महेला जयवर्धने (374 रन) ने 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए टेस्ट में तीसरे विकेट के लिए 624 रन जोड़े थे। स्नेहल और कश्यप इस रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए क्योंकि गोवा द्वारा पारी घोषित कर दी गई। 

दूसरी बार हुआ ऐसा

Advertisement

ऱणजी ट्रॉफी इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ जब एक पारी में दो खिलाड़ियों ने तिहरे शतक जड़े हैं। इससे बवे 1989 में गोवा के खिलाफ हुए मैच में तमिलनाडु के लिए डबल्यू वी रमन और अर्जुन कृपाल सिंह ने क्रमश: 313 और 302 रन की पारी खेली थी। 

स्नेहल औऱ कश्यप की पारी की बदौलत  गोवा ने 2 विकेट के नुकसान पर 727 रन का विशाल स्कोर बनाया और पहली पारी में 643 रन की विशाल बढ़त हासिल की। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुणाचल प्रदेश की टीम 84 रन पर ऑलआउट हो गए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार