Southern Brave vs Birmingham Phoenix Match Prediction, The Hundred Women's 2026: द हंड्रेड विमेंस 2026 टूर्नामेंट का 13वां मुकाबला सदर्न ब्रेव और बर्मिंघम फीनिक्स के बीच गुरुवार, 30 जुलाई को द रोज़ बाउल स्टेडियम, साउथैम्पटन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि साल 2025 के द हंड्रेड विमेंस टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों की टक्कर साउथैम्पटन के मैदान पर ही हुई थी जहां सदर्न ब्रेव ने 139 रन डिफेंड करके बर्मिंघम फीनिक्स को 15 रनों से हार का स्वाद चखाया था। तो अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि सदर्न ब्रेव की टीम साउथैम्पटन के मैदान पर फिर इतिहास दोहराती है या बर्मिंघम फीनिक्स जीत हासिल करके उनसे बदला लेने में कामयाब होती है।

SOB-W vs BPH-W, The Hundred Women's 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 30 जुलाई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - द रोज़ बाउल स्टेडियम, साउथैम्पटन

The Rose Bowl, Southampton Pitch Report

रोज़ बाउल की पिच टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज़ों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां आमतौर पर बड़े स्कोर बनते हैं और पहली पारी का स्कोर 165 से 175 रन के आसपास रहता है। पिच पर गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और तेज़ आउटफील्ड की वजह से चौके-छक्के भी खूब देखने को मिलते हैं। वहीं इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड भी बेहतर रहा है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकती है।

SOB-W vs BPH-W Head To Head Record

कुल - 04
सदर्न ब्रेव महिला - 03
बर्मिंघम फीनिक्स महिला - 01

SOB-W vs BPH-W, The Hundred Women's 2026: Where to Watch?

द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks और OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर एन्जॉय कर सकते हैं।

SOB-W vs BPH-W, The Hundred Women's 2026: Player to Watch Out For

सदर्न ब्रेव की टीम से लौरा वोलवार्ड, लिजेल ली और सोफी मोलिनेक्स स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर बर्मिंघम फीनिक्स टीम की तो एलिसे पेरी, एलिसे कैप्सी और अलाना किंग अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

SOB-W vs BPH-W Probable Playing XI

Southern Brave Women's Probable Playing XI: माया बाउचर, लिज़ेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), जोडी ग्र्यूकॉक, नाओमी दत्तानी, सारा ग्लेन, इज़ी वोंग, लॉरेन बेल, टिली कॉर्टीन-कोलमैन।

Birmingham Phoenix Women's Probable Playing XI: टैमी ब्यूमोंट (विकेटकीपर), डेविना पेरिन, एलिस कैप्सी, एलिसे पेरी (कप्तान), एनेरी डर्कसन, जेमिमा स्पेंस, कायला रेनेके, अलाना किंग, ईवा ग्रे, लिन्से स्मिथ, लॉरेन फाइलर।

SOB-W vs BPH-W Today's Match Prediction

द हंड्रेड 2026 के 13वें मुकाबले में सदर्न ब्रेव की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

SOB-W vs BPH-W Match Prediction, SOB-W vs BPH-W Pitch Report, Today's Match SOB-W vs BPH-W, The Hundred Women's 2026, SOB-W vs BPH-W Prediction, SOB-W vs BPH-W Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Southern Brave vs Birmingham Phoenix

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार