टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार के बाद ब्रॉडकास्टर्स की भी लंका लग गई है। दरअसल, ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट ने मैच से पहले साउथ अफ्रीका को हल्के में लेते हुए एक ऐड बनाया था जिसमें इन्फ्लुएंसर महेश केशवाला उर्फ ​​ठगेश ने एक्ट किया था लेकिन जब टीम इंडिया मैच हार गई तो यही ऐड उनके गले की हड्डी बन गया और ना सिर्फ ब्रॉडकास्टर को बल्कि ठगेश को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

हालांकि, अब अपने ऐड की हो रही बुराई के चलते ठगेश ने चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है। ब्रॉडकास्टर्स द्वारा दिखाए गए प्रोमो में, एक साउथ अफ़्रीकी फ़ैन को कपकेक खाते हुए 'चोक' करते हुए देखा जा सकता है। इस ऐड में ठगेश दावा करते हैं कि 2024 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की ही तरह इंडियन टीम साउथ अफ़्रीका को फिर से हराएगी।

Advertisement

मगर जब टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा तो इस ऐड को फ़ैंस से काफ़ी बुरा रिएक्शन मिला और इसे स्टार स्पोर्ट्स के ऑफ़िशियल सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से भी हटा दिया गया। कई लोगों ने ठगेश को भी टारगेट किया लेकिन ठगेश ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बीच अपनी चुप्पी तोड़ी और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा, "खा रहा हूं, मैं ही खा रहा हूं, शांत।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि साउथ अफ़्रीका की जीत के बाद, एक प्रोटियाज़ फ़ैन ने इंडियन ब्रॉडकास्टर्स और ठगेश को ट्रोल करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो एक कपकेक के साथ पोज़ दे रहा था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गुस्साए फैंस ने अहमदाबाद में भारत की हार के लिए ऐड को ज़िम्मेदार ठहराया। खैर, भारतीय टीम इस हार से जल्द से जल्द उबरना चाहेगी और अगले दोनों मैच जीतना चाहेगी। भारत सुपर 8 फेज़ के अपने बाकी मैचों में 26 फरवरी को ज़िम्बाब्वे और 1 मार्च को वेस्टइंडीज का सामना करेगा और कुल मिलाकर ये दोनों मैच अब भारतीय टीम के लिए करो या मरो वाले हो गए हैं। भारत को सेमीफाइनल में क्वालिफिकेशन की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखने के लिए बाकी दोनों मैच जीतने होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार