ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) के प्रमुख टॉड ग्रीनबर्ग ने मंगलवार को कहा है कि पाकिस्तान दौरे के लिए एक या दो खिलाड़ी सहज नहीं होंगे और यह ठीक है। हमें इसका सम्मान करना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया को कराची के नेशनल स्टेडियम में 3 मार्च से पहले टेस्ट के साथ पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट, तीन एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना है।

Advertisement

ग्रीनबर्ग ने मंगलवार को सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड से कहा, "एक या दो खिलाड़ी हो सकते हैं जो हमारे (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और एसीए) सर्वोत्तम सलाह के बावजूद सहज नहीं होंगे और यह ठीक है। हमें इसका सम्मान करने की आवश्यकता है।"

Advertisement

1998 के बाद से यह ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान का यह पहला दौरा होगा, जब मार्क टेलर की अगुवाई वाली टीम ने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला 1-0 से जीती थी।

एसीए के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रीनबर्ग ने यह भी कहा कि अगर सुरक्षा टीम श्रृंखला को आगे बढ़ाने की अनुमति देती है तो वह दल में शामिल होना चाहेंगे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार