NZ-W vs SA-W 4th T20: अमेलिया केर (Amelia Kerr) की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने रविवार, 22 मार्च को वेलिंगटन में खेले गए टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर जीत हासिल की। इस मुकाबले में दिग्गज ऑलराउंडर सोफी डिवाइन (Sophie Devine) न्यूजीलैंड की जीत की सबसे बड़ी नायिका रहीं, जिन्होंने अर्धशतक ठोका और एक विकेट भी लिया। गौरतलब है कि इसी के साथ मेजबान टीम ने टी20 सीरीज को 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि वेलिंगटन टी20 में साउथ अफ्रीका की कैप्टन लौरा वोलवार्ड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने एनेरी डर्कसन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। एनेरी डर्कसन ने 32 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 55 रनों की पारी खेली।

Advertisement

उनके अलावा सुने लुस ने 29 गेंदों पर 30 रन, नदीन डी क्लर्क ने 14 गेंदों पर 20 रन, क्लो ट्राईऑन ने 8 गेंदों पर 14 रन, कायला रेनेके ने 08 गेंदों पर 13 रन, लौरा वोलवार्ड ने 17 गेंदों पर 10 रन और तज़मिन ब्रित्स ने 13 गेंदों पर 08 रनों का योगदान किया। बात करें अगर साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों को जेस केर सबसे कामयाब खिलाड़ी रहीं जिन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उनके अलावा अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने एक-एक विकेट झटका।

गौरतलब है कि यहां से अब न्यूजीलैंड को ये मुकाबला जीतने के लिए 160 रन बनाने थे जिसका पीछा जिसका पीछा करते हुए दिग्गज ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने कमाल की पारी खेली और नंबर-4 पर बैटिंग करके 34 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 64 रन बना डाले। उनके अलावा कैप्टन अमेलिया केर ने 29 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली, वहीं जॉर्जिया प्लिमर ने 22 गेंदों पर 29 रन बनाए।

इतना ही नहीं, न्यूजीलैंड की टीम के लिए ब्रुक हॉलिडे ने 12 गेंदों पर नाबाद 16 रन, मैडी ग्रीन ने 6 गेंदों पर नाबाद 9 रन और इसाबेला गेज़ ने भी 8 गेंदों पर 6 रनों की योगदान किया जिसके दम पर पूरी टीम ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 160 रन जोड़े और इस तरह ये मुकाबला जीता। बताते चलें कि साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाज़ी में क्लो ट्रॉईऑन ने 3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं एनेरी डर्कसन और नॉनकुलुलेको म्लाबा ने एक-एक विकेट चटकाया।

एक बार फिर बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम ने वेलिंगटन में जीत के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका पर 3-1 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार